- कैंट से शहर आते समय हुई वारदात, गैलेक्सी मॉल के पास उतरीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ऑटो में सफर कर रही एक महिला के साथ बैठी दो अज्ञात महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक बच्ची ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। चंदपुरी कॉलोनी निवासी रजनी सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून को वह अपने बच्चों के साथ कैंट से अंबाला सिटी आने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थीं। ऑटो में उनके अलावा दो अज्ञात महिलाएं और करीब 10 वर्षीय एक बच्ची भी बैठी थी। रास्ते में जंडली पुल के पास रजनी ने किराए के लिए अपने बैग से पर्स निकालकर 100 रुपये दिए थे। उस समय तक पर्स बैग में ही मौजूद था। ग्लैक्सी मॉल के पास पहुंचते ही दोनों महिलाएं बच्ची को साथ लेकर ऑटो से उतर गईं। इसके बाद पूरे रास्ते ऑटो में कोई अन्य सवारी नहीं बैठी। जब रजनी अंबाला सिटी बस स्टैंड के पास उतरीं और फल खरीदने के लिए बैग खोला तो उनका पर्स गायब था। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा