फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक्टिवा से लैपटॉप ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा से लैपटॉप चोरी कर ले गया। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अजय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:40 बजे उनकी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी थी।
लैपटॉप एक बैग में रखा हुआ था। कुछ ही देर बाद जब उन्होंने देखा तो बैग गायब था। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक अज्ञात युवक लैपटॉप लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत 45 हजार रुपये है। साथ ही लैपटॉप में बिजनेस ट्रांजेक्शन, व्यापार से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण डेटा मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें