फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी ने थाने के गेट पर जहरीला पदार्थ पीया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बेटे और बहू को छुड़ाने की मांग को लेकर महेशनगर थाने के गेट पर बाप ने बेटी के साथ जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत कैंट नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। महेशनगर थाने में बाप-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

महेशनगर थाना पुलिस ने 13 जून को दर्ज केस में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने आरोपी मनीष कुमार और उसकी पत्नी सिमरन उर्फ रश्मि को गिरफ्तार किया था। दोनों पर 12 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे आजाद नगर में एक घर में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए गए थे। गिरफ्तारी के बाद इस बारे में आरोपी मनीष की मां उषा रानी को सूचित किया गया था। बुधवार को एएसआई सुखविंदर सिंह महिला हेडकांस्टेबल सिमरनजीत कौर ने थाने में आकर बताया कि उपरोक्त केस में आरोपी मनीष के पिता सतीश कुमार और बहन रूबी अपने घर से ही कोई जहरीला पदार्थ पीकर आएं हैं।
थाने के गेट पर ही सतीश कुमार जहरीला पदार्थ की दिखाते हुए कहा कि मैंने और मेरी बेटी ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए इसे पी लिया है। यदि मेरे बेटे और बहू को नहीं छोड़ा तो हम यहीं अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेंगे। ऐसा कहते हुए जहरीले पदार्थ के कुछ घूंट भी पी लिए। उसकी बेटी रूबी ने भी सतीश के हाथ से बोतल छीनकर जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के खिलाल आत्महत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। महेशनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह के अनुसार पिता-पुत्री ने जहरीला पदार्थ पीकर थाने के गेट के सामने आत्महत्या की कोशिश की है। केस की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

घटना के समय थाने में नहीं थी लाइट
जिस समय महेश नगर थाने के गेट पर आरोपियों ने जहरीला पदार्थ पीया, उस समय लाइट नहीं थी। थाने के मुंशी कर्मचंद ने बताया कि लाइट नहीं होने के कारण सीसीटीवी में यह घटना कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें