अंबाला। नारायणगढ़ कंजाला के फिरोजपुर काठ में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई सुनील और एरिया इंचार्ज रवि से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रविवार आरोपी पिता और पुत्र को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान पिता निक्की मोहम्मद और लियाकत अली के रूप में हुई। इस मामले में नामजद तीन अन्य यासीन, शुकरदीन, मुस्तकीम को भी काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
दरअसल, नाै फरवरी को नारायणगढ़ थाने में एसडीओ दलीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद टीम में शामिल जेई-1 सुनील कुमार, एरिया इंचार्ज रवि और उनकी टीम बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिरोजपुर काठ रोड गए थे। अभी टीम चेकिंग करने छत पर जा रही थी कि अचानक मकान मालिक पिता-पुत्र और अन्य ने झगड़ा शुरू कर दिया। जेई-1 सुनील सीढ़ी पर चढ़ने लगे तो धक्का दे दिया। जो सिर दीवार पर लगने पर वह चोटिल हो गए। जैसे ही रवि बीचबचाव करवाने आया तो उसके साथ भी डंडे और हथियारों से मारपीट की थी। जबकि बिजली निगम टीम में शामिल अन्य चार सदस्यों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई थी।
बिजली निगम से मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ललित, थाना प्रभारी नारायणगढ़