फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दोस्तों संग घूमने गए छावनी के पल्लेदार मोहल्ला का 15 वर्षीय मयंक का शव नन्हेड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला। मयंक के परिजनों ने बेटे के दोस्तों पर ही नशा कराने के बाद किसी अनहोनी को अंजाम देने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। जीआरपी ने सोमवार छावनी नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों से बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा। प्राथमिक दृष्टि में मौत का कारण ट्रेन हादसा लग रहा है। उधर, डॉक्टरों ने भी पोस्टमार्टम के बाद सैंपल लैब में भेज दिए गए है। परिजनों ने बताया कि 13 फरवरी को मयंक का जन्मदिन मनाया था।
मृतक के पिता घनश्याम ने बताया कि मयंक सात फरवरी को दोस्तों के साथ गया था। रात को फोन आया कि वह ग्वालमंडी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा है। उसके बाद से फोन बंद जा रहा था। अंबाला कैंट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि जीआरपी को आठ फरवरी को एक किशोर का शव नन्हेड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला था। वह गए तो देखा कि वह मयंक का शव था। पिता घनश्याम का आरोप है कि आखिरी समय में बेटे का फोन आया तो वह नशे में था और पीछे से गालियां देने की आवाज आ रही थी। बेटा रोते हुए खुद के साथ कुछ अनहोनी होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

वर्जन

मयंक के लापता होने का पहले ही मामला दर्ज था। जीआरपी ने शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण का पता चल पाएगा। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजायब सिंह, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें