फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हत्यारोपी पिता-पुत्र की अस्पताल से छुट्टी का इंतजार, तीसरे आरोपी के लिए यूपी में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कालपी गांव में 17 मार्च की रात भैंस चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी में दबिश दे रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि तीसरा आरोपी मुठभेड़ के दौरान पहले पकड़े गए पिता-पुत्र का साथी है, यानी पुत्र का दोस्त है। तीनों मिलकर पशु चुराने का काम करते थे। उधर, सीआईए-1 की टीम के संग मुठभेड़ में पैर व टांग पर गोली लगने के बाद आरोपी फरियाद व उस्मान अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



भैंस चुराने का विरोध करने पर बुजुर्ग को मारी थी गंडासियां

बता दें कि कालपी गांव में 12 मार्च को तीनों आरोपी चोरी का कैंटर लेकर भैंस चुराने के लिए पहुंचे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जय दलाल की निर्मम हत्या कर दी थी। दूसरे बाड़े में जाकर भैंस चुराने लगे तो बुजुर्ग उठ गया था। हमलावर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे। पुलिस ने पिता-पुत्र को मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों आरोपियों पर भैंस चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के 19 मामले दर्ज पाए गए थे। यह मामले फतेहाबाद, यमुनानगर, हिसार, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व शामली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें