फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पैदल जाएंगे दिल्ली, पुलिस बोली : अधिकारियों के समक्ष रखेंगे पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिल्ली कूच के लिए सोमवार को किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक बेनतीजा रही। किसान नेताओं ने कहा कि वे जत्थों में शांतिपूर्ण तरीके से पैदल दिल्ली जाएंगे। उनका कहना है कि पुलिस अधीक्षक की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनके पक्ष को आलाधिकारियों के संज्ञान में डाला जाएगा। अभी तक ये निर्णय नहीं लिया कि बॉर्डर खुलेगा कि नहीं।
विज्ञापन

दरअसल, साढ़े चार बजे शुरू हुई बैठक में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अधिकारी और आला पुलिस अधिकारी ही शामिल हुए थे। डेढ़ घंटा चली बैठक के बाद किसानों ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें आश्वासन दिया कि वे उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और किसानों का पक्ष रखेंगे। अगर अनुमति मिली तो रास्ता दे दिया जाएगा। छह दिसंबर को किसानों ने दिल्ली पैदल जाने का फैसला लिया है।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान श्रवण सिंह पंडेर ने कहा कि हमारी ओर से एसपी अंबाला को अपना पक्ष रखा है। उन्होंने एसपी के संशय को दूर करते हुए आश्वासन दिया है कि किसान शांतिपूवर्क तरीके से दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा। इतना ही नहीं किसानों की संख्या भी पुलिस प्रशासन को बताई जाएगी। इसके अलावा अन्य जरूरी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे में भी हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा किसान सीधा दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली जाने के बाद भी बार्डर नहीं होगा खाली
श्रवण सिंह पंडेर ने कहा कि शुरू से ही किसानों का हरियाणा और दिल्ली प्रशासन से कुछ खास समन्वय नहीं रहा है। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें सरकार की ओर से जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। भरोसा बढ़ेगा तो उन्हें उम्मीद है कि किसानों को ट्रैक्टर- ट्राली ले जाने की भी अनुमति मिल जाएगी। रोजाना 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। दिल्ली तक फिलहाल चार पड़ाव डालने का विचार किया गया है। किसानों का प्रयास रहेगा कि उनका मोर्चा भी चलता रहे और किसी को परेशानी भी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें