फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल कर्मचारियों के विवाद की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कालका रेलवे स्टेशन के नजदीक दो रेल कर्मचारियों के बीच पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बेशक कालका जीआरपी थाने में मामले में समझौता होने की बात कही है, लेकिन रेलवे ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम इस मामले की पड़ताल में जुट गई है और जल्द ही रिपोर्ट तैयार करके डीआरएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि रेलवे की छवि खराब करने वाले कर्मचारी पर नियमानुसार कार्यवाही हो सके।
यूआरएमयू सचिव के साथ हुई थी हाथापाई
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका रेलवे स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी ने उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के सचिव के साथ हाथापाई हुई थी। घटना शनिवार दोपहर की है। सचिव की तरफ से संबंधित कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को भेजी गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए कर्मचारी के खिलाफ कालका थाने में भी मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
दो रेल कर्मचारियों के विवाद की जांच के लिए टीम गठित कर दी है जोकि जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रेलवे और पुलिस की जांच दोनों अलग-अलग मामले हैं। इसमें गलती करने वाले को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें