फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सनौली खुर्द इफ्को केंद्र पर किसानों ने देखा पीएम का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गांव सनौली खुर्द स्थित इफ्को केंद्र एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम में असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र परियोजना के भूमि पूजन का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर इफ्को केंद्र संचालक धर्मबीर ने बताया कि यह परियोजना असम और पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस उर्वरक संयंत्र के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए भूमि पूजन और संबोधन को किसानों ने ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका अहम है और सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस परियोजना पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और यहां से प्रतिवर्ष 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का उत्पादन होगा, जिससे खाद की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। इस मौके पर अनिल त्यागी, जयनंद, राजेश कुमार, संजय त्यागी, नरेश, राजपाल, योगेश त्यागी, राज सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें