फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का इंतजार खत्म, कल से होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसानों का धान खरीद का इंतजार कल से खत्म हो जाएगा। सरकार के आदेशानुसार धान की खरीद का कार्य एक अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। जिले में हैफेड, डीएफएससी और वेयर हाउस द्वारा धान की खरीद की जाएगी। इस दौरान किसानों को गेट पास कटवाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक पहलु पर नजर रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्था करने के निर्देश सरकार व उपायुक्त की ओर से पहले ही मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को जिले भर की मंडियों में धान लेकर पहुंचे किसानों ने अपनी नमी वाली फसल सुखाई। इस दौरान शहर की अनाज मंडी में अधिकतर जगह धान बिछा हुआ दिखाई दिया। किसानों का कहना है कि सरकार को खरीद का कार्य 15 सितंबर से शुरू कर देना चाहिए था। अब जब सरकार एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर रही है तो वह सही तरीके से करे, ताकि किसानों को और अधिक परेशानी न झेलनी पड़े।
बारिश में खराब हो गई थी किसानों की फसल
इस बार मंडी अधिकतर किसानों का खेत में खड़ा धान बौनेपन की बीमारी के कारण पहले ही खराब हो गया, इसके बाद पांच दिन हुई बारिश ने मंडियों में पड़ी फसल को खराब कर दिया। इस कारण कम धान मंडियों में पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि अब जो बची हुई फसल है वह मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें