फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहशामलात व जुमला मालकान भूमि को लेकर गृहमंत्री विज की कॉलोनी के बाहर दो दिन के धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। देहशामलात व जुमला मालकान भूमि को लेकर एक बार फिर किसान विरोध में उतर आए है। बृहस्पतिवार को भारी संख्या में किसानों ने गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान के बाहर एकजुट होकर धरना दिया। अंबाला-जगाधरी हाईवे की सर्विस लेन पर किसान टेंट लगाकर गद्दों पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दो दिन तक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि वह शुक्रवार शाम 5 बजे तक शांति पूर्वक ढंग से धरने पर बैठे रहेंगे। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी पंचकूला के बाद अंबाला पहुंचे और किसानों के संग मिलकर सरकार व गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चढ़ूनी का कहना था कि सरकार शामलात व जुमला की जमीन किसानों से छीन रही है। सरकार का यह रवैया किसानों के प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में एक उचित कानून बनाना चाहिए जिससे किसानों को उनका हक मिल सके। यदि मंत्रियों के घर के बाहर धरने पर बैठे किसानों की मांगों को अभी भी पूरा नहीं किया गया तो वह अपने विरोध प्रदर्शन को ओर तेज करेंगे। उधर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा पहले ही अंबाला-जगाधरी हाईवे की सर्विस लेन यानी शास्त्री कॉलोनी को उतरने वाले पुल पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था ताकि किसान को बैठने में कोई परेशान न हो।
बॉक्स
किसानों को गृहमंत्री विज ने पिलवाई कोल्डड्रिंक व लगाकर दिए पंखे
किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए गृहमंत्री अनिल विज द्वारा पूरे बंदोबस्त किए गए। किसानों के धरने पर बैठने के बाद ही उन्हें गर्मी से राहत दिलवाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पिलवाई गई। इतना ही नहीं उनके लिए फर्राटा पंखा भी लगा दिया। बता दें कि किसानों ने पहले ही कॉल की थी वह दिनरात का धरना देंगे इसके लिए यह बंदोबस्त किए गए थे। लेकिन गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आते ही जमकर नारेबाजी की और सरकार विरोध नारे लगाए।
विज्ञापन

बॉक्स
जमीन हथियाने के लगाए आरोप
भाकियू के जिला प्रधान मलकीयत सिंह, गुलाब पूनिया, सुरजीत सिंह, कुलवंत का कहना था कि सरकार उनकी जमीन हथियाना चाहती है। किसान अपनी एक डोल को पीछे लड़ पड़ता है और यह तो फिर भी जमीन है। ऐसे कैसे कोई किसान छोड़ देगा। उनकी मांग है कि जुमला मुश्तरका जमीन मामले में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर किसानों के नाम जमीन करने का अध्यादेश लाएं।
बॉक्स
पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता बंदोबस्त, भारी पुलिस रहा तैनात
डीएसपी रामकुमार ने बताया कि पुलिस भी पूरी तरह से अपनी तैयारी के साथ मौजूद है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। किसान चढूनी ने एक कॉल दी थी कि वे हरियाणा के सभी मंत्रियों के निवास के बाहर दो दिनों का धरना देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह शांतिपूर्वक धरना देंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यापक प्रबंध है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का कर रहे अध्ययन: मंत्री विज
गृहमंत्री अनिल विज ने अंबाला में किसानों के धरने को लेकर कहा कि मुश्तरका मालिकान जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं उस पर अध्ययन किया जा रहा है। किसान धरना दे रहे हैं और किसी को भी धरना देने का अधिकार है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें