फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान, दागे गए आंसू गैस के गोले, देखें फोटो-वीडियो

Tue, 13 Feb 2024 02:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हजारों की संख्या में किसान जब बॉर्डर पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की गई तो आंसू गैस के गोले पुलिस की ओर से दागे गए।
 
विज्ञापन
पंजाब से शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबित मांगों को लेकर पंजाब के हजारों किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों के जत्थे पंजाब से हरियाणा के बॉर्डरों पर पहुंच रहे हैं। अंबाला में पंजाब हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

देर रात तक केंद्रीय मंत्रियों के साथ चली बैठक बेनतीजा रही जिसके बाद किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा गया था। दिल्ली कूच के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में टेंट, राशन और अन्य सामान भरकर पंजाब के विभिन्न इलाकों से किसान निकले हुए हैं। 
विज्ञापन


शंभू बॉर्डर पर दोबारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। 300 मीटर की दूरी तक आंसू गैस की मार हो रही है। 


शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस का असर खत्म करने के लिए गोलों पर किसान बोरियां डाल रहे हैं व आंखों व चेहरे पर जलन ना हो इसके लिए पानी में कपड़े भीगो कर प्रयोग कर रहे हैं।

ट्रैक्टरों से हटाए सीमेंट के बैरिकेड

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटा दिया है।
 

किसानों की प्रमुख मांगें

  • स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग
  • किसानों और खेत मजदूरों की कर्ज माफी की मांग
  • लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को इंसाफ और आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सभी दोषियों को सजा की मांग
  • लखीमपुर खीरी कांड में घायल सभी किसानों को वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
  • किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस रद्द करने की मांग
  • पिछले आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी
  • 200 दिन मनरेगा की दिहाड़ी मिले
  • 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग
  • फसल बीमा सरकार खुद करे
  • किसान और मजदूर को 60 साल होने पर 10 हजार रुपये महीना मिले
  • विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें