फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में काले झंडे लेकर पहुंचे किसान, कॉलोनी के रास्ते मंच तक पहुंचे गृहमंत्री विज

विज्ञापन
नेता जी सुभाष पार्क का लोकार्पण करते हुए गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : Ambala
विज्ञापन
25.80 करोड़ की लागत से दोबारा तैयार नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का लोकार्पण रविवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। इस कार्यक्रम की सूचना जैसे ही किसानों को लगी तो वह पहले ही काले झंडे लेकर पहुंच गए। भारी संख्या में पहुंचे किसानों को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। पार्क के एक रास्ते पर बैरिकेड लगाकर किसानों को रोका गया। हालांकि पुलिस प्रशासन को पहले ही इस बात की भनक थी। किसानों के आने की आशंका के चलते पार्क के सभी रास्तों को बंद कर पुलिस पहरा लगा दिया गया था। दोपहर 4 बजे गृहमंत्री विज अपनी सिक्योरिटी के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के बीच रामबाग रोड से होते हुए कॉलोनियों के रास्ते मंच तक पहुंचे, जबकि उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता अंबाला-जगाधरी हाईवे से मंच पर पहुंचने की उम्मीद लगाए बाहर खड़े हुए थे। पूरे कार्यक्रम तक किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कॉलोनियों के बीच का रास्ता चुनने का कारण मंत्री विज की सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि कोई किसान उनके सामने आकर विरोध न कर सके। साथ ही अंबाला-जगाधरी हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी इस रास्ते का चयन करना देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बोले विज- किसानों से पुन: वार्तालाप के लिए कृषि मंत्री को भेजा पत्र
सुभाष पार्क का लोकार्पण करने के बाद मंत्री विज ने मंच संभाला तो किसानों के मुद्दे पर भी बोले। विज ने कहा कि मेरे कानों को किसानों का आंदोलन सुनाई दे रहा है। वह आंदोलन कर रहे हैं तो करें। यह उनका अधिकार है, लेकिन वह कानून को हाथ में न लें और कार्यक्रम न बिगाड़ें। मैं खुद चाहता हूं कि किसानों के मुद्दे का समाधान होना चाहिए। मैंने तो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी पत्र लिखा है कि किसानों से पुन: वार्ता शुरू कर समाधान निकालें। यह किसान भी हमारे भाई हैं। मंत्री विज ने भेजे पत्र में कोरोना के फैलने का जिक्र करते हुए किसानों के मुद्दे के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें