फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 50 किलो की बोरी में 800 ग्राम तक ज्यादा गेहूं की भराई, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शहजादपुर मंडी में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब किसानों ने गेहूं की अधिक भराई के संदेह में खुद मोर्चा संभाल लिया और दुकानों के कांटों की जांच शुरू कर दी। मार्केट कमेटी के स्टाफ की मौजूदगी में हुई इस जांच ने मंडी प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।मंडी में गेहूं की आवक के बीच किसानों को पिछले कुछ दिनों से आढ़तियों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक गेहूं भरने का शक था। इसके बाद किसानों ने मार्केट कमेटी के अधिकृत डिजिटल कंडे से निजी दुकानों के कांटों का मिलान किया। कुल 21 दुकानों की औचक चेकिंग में से 5 दुकानों के कांटों में सीधे तौर पर अनियमितता पाई गई।
विज्ञापन

सरकारी मानकों के अनुसार, गेहूं की एक बोरी में 50 किलो 200 ग्राम की भराई होनी चाहिए। लेकिन जांच में सामने आया कि दोषी दुकानों पर 300 ग्राम से लेकर 800 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं भरा जा रहा था। किसान नेता जगजीत सिं ने इसे किसानों की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषी दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई हो और किसानों को पिछले नुकसान का मुआवजा दिया जाए।




सरसों की खरीद में भी लूट, मंडी बंद करने की चेतावनी

वहीं, किसान प्रदीप सिंह ने सरसों की भराई में भी प्रति बोरी 150 ग्राम फालतू सरसों डालने का मुद्दा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नमी और तौल के नाम पर हो रही यह लूट बंद नहीं हुई, तो किसान मंडी की कार्रवाई को पूरी तरह ठप कर देंगे। किसान गुरविंदर सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में भी किसानों को इसी तरह की लूट का शिकार होना पड़ रहा है। मंडी सुपरवाइजर राजेश रानी ने स्वीकार किया कि जांच में 5 दुकानों पर तौल में अंतर मिला है। उन्होंने बताया कि कांटों में तकनीकी खामी लग रही है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मार्केट कमेटी के सचिव को भेजी जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें