अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सिम्मी जांच करते हुए: संवाद
अंबाला सिटी। मातृ स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सिम्मी ने शुक्रवार अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जांचा। उनके संग डॉ. सान्वी भी शामिल थी। निरीक्षण में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। टीम ने पाया कि अस्पताल के पास दमकल विभाग की एनओसी तक नहीं है। निदेशक ने इन कमियों को जल्द दूर करने की हिदायत दी। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी जांचा। निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ जगह पर धूल जमी मिली तो कहीं मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी मिली। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।