फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: किसान यूनियनें रोकेंगी ट्रेन, तीन दिन धरने की चेतावनी, पंजाब पुलिस ने अलर्ट किया जारी

Wed, 27 Sep 2023 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अभी रेलवे की तरफ से किसी भी प्रकार का ट्रेन को रद्द करने का फैसला नहीं किया गया है। आंदोलन के आधार पर इसका फैसला लिया जाएगा। किसान आंदोलन को लेकर आरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की 16 किसान यूनियनों ने तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। डीजीपी पंजाब ने सभी जिलों के एसपी और डीसी को सतर्कता बरतने को कहा है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत यह प्रदर्शन बठिंडा अंबाला रेल सेक्शन सहित दिल्ली फिरोजपुर सेक्शन, फाजिल्का, जालंधर कैंट, अमृतसर स्थानों पर होगा।
विज्ञापन


धरना स्थल का निर्धारण रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर किया जाएगा। इस कारण दिल्ली से पंजाब और अंबाला से अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है, हालांकि अभी रेलवे की तरफ से किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया है। इसका फैसला आंदोलन के आधार पर लिया जाएगा। किसान आंदोलन के लिए आरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें