फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतर बहुतकनीकी बैडमिंटन प्रतियोगिता में फरीदाबाद रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी में अंतर बहुतकनीकी बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. लाभ सिंह नैन ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए किया और कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न बहुतकनीकी की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान एकल और डबल मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान फरीदाबाद की छात्राओं ने प्रथम स्थान, राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा ने द्वितीय, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पंचकूला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. लाभ सिंह नैन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अश्विनी भारद्वाज और उमा कांत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा स्पोर्ट्स प्रधान बाबू राम, सौरभ, लॉरेल, राजेश आदि स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें