फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपचार से मना करने पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के एक निजी अस्पताल में एक वर्ष के बच्चे के उपचार से मना करने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया है।
विज्ञापन

बच्चे के पिता जतिन मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि खून की कमी के कारण बीते रविवार को उसने बेटे सक्षम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद भी सक्षम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। वीरवार की रात 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि बच्चे को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती करवा लें। उन्होंने उपचार के लिए 20 हजार रुपए मांगे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक ने पैसे लेने के बाद भी शुक्रवार को उनके बेटे का उपचार करने से मना कर दिया और उन्हें अन्य किसी अस्पताल में ले जाने को कहा।
विज्ञापन

वर्जन
निजी अस्पताल हुए हंगामे का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुनीष कुमार, थाना प्रभारी अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें