फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
मृत बच्ची आकृति की फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला। सद्दोपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में वीरवार को परिजनों ने हंगामा किया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पिछले 40 दिन से अस्पताल में दाखिल बच्ची ने वेंटीलेटर पर 5 मई को दम तोड़ा था। उस समय भी अस्पताल प्रबंधन के बीच बहस हुई थी लेकिन स्टाफ ने उचित कार्रवाई की बात कहकर परिजनों को भेज दिया था। वीरवार को भारी संख्या में परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचे। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन पांच घंटे तक डॉक्टर व स्टाफ को सामने बुलाने की मांग पर अड़े रहे और अंतत: इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।
परिजनों का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत देंगे। बलदेव नगर चौकी प्रभारी वरियाम सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
सांस लेने में दिक्कत के चलते दाखिल की गई थी बच्ची
नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी बच्ची आकृति (9) के पिता सतविंद्र का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के चलते 40 दिन पहले अस्पताल लाए थे। तभी से बच्ची उपचाराधीन थी। उपचार के दौरान रात के समय स्टाफ ने गले में पाइप डालते समय गलत जगह पाइप डाल दिया था जिस कारण खून बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टर आए लेकिन बच्ची की तबीयत बिगड़ती चली गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकार दिया है। एक वायरल वीडियो में डॉक्टर कहते दिख रहे हैं कि उनकी तरफ से लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को हटा दिया गया है। हंगामे के दौरान परिजन इस बात पर अड़ गए कि जिस डॉक्टर और स्टाफ ने बच्ची का इलाज किया, उन्हें उनके सामने बुलाया जाए। अस्पताल परिसर में काफी देर तक चीख-पुकार मचती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें