फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट कांड : छह दोषी करार, तीन बरी

Sun, 01 Dec 2013 04:31 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने नकली नोटों के मामले में छह लोगों को दोषी करार दिया है। साथ ही इस मामले में तीन लोगाें को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


इन तीन लोगों के नाम दोषियों ने ही लिए थे। मगर उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। इस वजह से उन्हें बरी कर दिया गया। अदालत ने छह दोषियों की सजा पर फैसला 4 दिसंबर तक सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवंबर 2010 को थाना पड़ाव पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने आगे की जांच पूरी की तो आगे की परतें भी खुलती चली गईं।

पुलिस ने इस मामले में जग्गी कॉलोनी के पुरुषोत्तम, कमलजीत, साहा के सुरेंद्र, बिहार के संजय, मुकेश, श्याम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मामला में तीन चेहरे और भी सामने आए थे, जिसमें दोषियों ने इन व्यक्तियों के मामले में शामिल होने की बात कहीं थी, लेकिन अदालत ने इस मामले में तीनों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं उक्त छह लोगों को दोषी करार दिया गया है। अदालत इस मामले में 4 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें