फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लड़ियां लगाते समय हाइटेंशन तार से चेहरा झुलसा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन संदीप।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छोटी दीपावली पर घर की छत को रोशनी से सजाना एक परिवार के लिए हादसे में बदल गया। छावनी के अर्जुन नगर निवासी 42 वर्षीय संदीप उस समय गंभीर रूप से झुलस गए, जब वह छत पर लाइटों की लड़ियां लगा रहे थे। इसी दौरान उनका ध्यान भटकने से वह पास से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। जोरदार करंट लगने के कारण संदीप के दोनों हाथ और चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन

करंट का प्रभाव इतना तेज था कि झुलसने के साथ ही उनके घर के कई बिजली उपकरण भी जलकर खाक हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजन संदीप को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज कराने के बाद मंगलवार को संदीप वापस अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें