फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक के ब्रेक लगाने से पिछे चल रही कार पर गिरा सामान, दूसरी डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
अंबाला सिटी में शंभू टोल के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शंभू टोल टैक्स के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। टोल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रक में लदा भारी सामान पीछे चल रही कार पर जा गिरा। सामान गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, कार के पीछे चल रही दूसरी गाड़ी के चालक ने हादसे को देखते हुए अचानक ब्रेक लगाए। इससे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दोहरे हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात को सुचारू कराया जा सके।

अंबाला सिटी में शंभू टोल के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया

अंबाला सिटी में शंभू टोल के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें