फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लंबित मांगों पर काले बिल्ले लगा जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नगर परिषद कार्यालय के गेट पर काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नगर परिषद के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने काले बिल्ले बांधकर कार्य किया और लंच के दौरान परिषद गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई प्रधान सेवाराम बोहत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजिंदर और धर्मेंद्र ने कहा कि 8 फरवरी 2023 को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुप्रीम व हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद वर्षों से सेवा दे रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के 14 वें दिन संघ ने उन्हें पूर्ण समर्थन दिया। प्रदर्शन में राहुल, सुनील, राकेश व रिंकू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें