डीआरडीए कार्यालय के नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र से जुड़ी जानकारी लेते अधिवक्ता। अमर उजाला
अंबाला सिटी। महिला आरक्षण बिल को लेकर अंबाला शहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें सांसद वरुण चौधरी ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में कांग्रेस के समर्थन से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था लेकिन अब तक इसे लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देशभर की महिलाएं अब भाजपा से यह पूछ रही हैं कि आखिर उनके संवैधानिक अधिकार को लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि सच्चाई ये है कि लोकसभा में जो बिल गिराया गया है वो भाजपा सरकार द्वारा अपने चुनावी फायदे के लिए सीटों के परिसीमन का बिल था न कि महिला आरक्षण बिल। सांसद ने प्रधानमंत्री के हालिया राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा कि इस प्रकार के संबोधनों में बार-बार राजनीतिक दलों का उल्लेख करना उचित नहीं है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुलाना विधायक पूजा चौधरी,शहरी जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत सिंह,पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
डीआरडीए कार्यालय के नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र से जुड़ी जानकारी लेते अधिवक्ता। अमर उजाला