अंबाला सिटी के एसए जैन (पीजी) कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में वक्ता को सम्मानित करते प्रबंधक। प्
अंबाला सिटी। एसए जैन (पीजी) कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय और नेशनल टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्क्रीन से परे, संतुलित मन के लिए पठन आदतें विकसित करना विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अजय गौरी ने कहा कि डिजिटल स्क्रीन के दुष्प्रभावों से बचने और मानसिक शांति के लिए किताबें पढ़ना बेहद जरूरी है। कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. विनीत जैन ने युवाओं को वर्चुअल दुनिया से निकलकर वास्तविक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. पवन बूरा ने पुस्तकों को मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र बताया। संवाद
विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ने पर दिया जोर
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को प्लेसमेंट सेल व वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य रोहित कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़ना है। मुख्य वक्ता विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को एआई टूल्स, फिग्मा, ग्राफिक डिजाइनिंग, रिज्यूम निर्माण व आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। संयोजक डॉ. सुमन लता व डॉ. राजेंद्र कुमार के संचालन में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
शिविर में युवाओं ने भरे मतदाता फॉर्म
नारायणगढ़। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों में विशेष मतदाता शिविर आयोजित किए गए। एसडीएम शिवजीत भारती के मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कैंप में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से नया मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-6 भरवाए गए। पहली बार मतदाता बनने को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। तनु, रविंदर कौर, ज्योति और ऋतिकेश समेत कई विद्यार्थियों ने फॉर्म भरकर खुशी जाहिर की और निर्वाचन आयोग का आभार जताया। एसडीएम शिवजीत भारती ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही लोकतंत्र को सशक्त बना सकते हैं। शिविर में चुनाव कानूनगो सरताज, नीलम और सोनिया ने विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया। संवाद
अंबाला सिटी के एसए जैन (पीजी) कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में वक्ता को सम्मानित करते प्रबंधक। प्
अंबाला सिटी के एसए जैन (पीजी) कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में वक्ता को सम्मानित करते प्रबंधक। प्