फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉलेज में मनाया गया परलोक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में भगवान देवात्मा के परलोक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। हिंदी प्रोफेसर डॉ. अनुपम शर्मा ने छात्राओं को पूर्वजों के अच्छे कर्मों और समाज के प्रति योगदान को हमेशा याद रखने की प्रेरणा दी। प्रो. शुभदा ने कहा कि जीवन नश्वर है, लेकिन आदर्श हमेशा मार्गदर्शन करते हैं। इस दौरान दिवंगत निर्मल सिंह और जगदीश चंद्र भारद्वाज को भी याद किया गया। कार्यक्रम में प्रो. जसप्रीत कौर सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स ने देखी वायुसेना की शौर्य गाथा
अंबाला। जीएमएन कॉलेज की एनसीसी बॉयज विंग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय वायुसेना पर आधारित एक प्रेरणादायक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र प्रेम और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी डॉ. धर्मवीर ने वीर जवानों के त्याग और समय की पाबंदी का पाठ पढ़ाया। वृत्तचित्र के माध्यम से कैडेट्स को वायुसेना के इतिहास, आधुनिक युद्धक विमानों तथा आपदा प्रबंधन में उसकी भूमिका की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें