फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय स्कूलों में परीक्षा 17 मार्च से होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 17 मार्च को शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्युल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेंगी। इसके बाद 31 मार्च को परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक अलग-अलग शेड्युल बनाया गया है। बालवाटिका के छोटे बच्चों की अंग्रेजी व हिंदी की मौखिक परीक्षा ही होगी, जबकि पहली से पांचवीं तक विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा के साथ ही लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है।
17 से 22 मार्च तक होगी परीक्षा
17 मार्च को बालवाटिका की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा पहली की अंग्रेजी लिखित, कक्षा दो की गणित लिखित, कक्षा तीन की गणित लिखित, कक्षा चार की अंग्रेजी, कक्षा पांच की गणित, 18 मार्च को कक्षा पहली की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीसरी की अंग्रेजी मौखिक, 19 मार्च की बालवाटिका हिंदी मौखिक, कक्षा पहली की गणित लिखित, कक्षा दूसरी की हिंदी लिखित, कक्षा तीसरी की अंग्रेजी लिखित, कक्षा चौथी की गणित, कक्षा पांचवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसी तरह 20 मार्च को कक्षा दूसरी की हिंदी मौखिक, कक्षा तीसरी की हिंदी लिखित, कक्षा पांचवीं की हिंदी, 21 मार्च को कक्षा पहली की हिंदी लिखित, कक्षा दूसरी की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीसरी की हिंदी मौखिक, कक्षा चौथी की ईवीएस, 22 मार्च को कक्षा पहली की हिंदी मौखिक, कक्षा दूसरी की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा तीसरी की ईवीएस लिखित, कक्षा चौथी की हिंदी, कक्षा पांचवीं की ईवीएस की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें