फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ज्ञापन के माध्यम से जेबीटी अध्यापकों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला के पदाधिकारियों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा को निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान मदन लाल ने किया। ज्ञापन के माध्यम से जेबीटी अध्यापकों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। जिला महासचिव प्रकाश चंद्र ने अध्यापकों को शिक्षण कार्य में आ रही समस्याओं बारे अवगत करवाया।
विज्ञापन

जिसमें वर्ष 2020-23 की बकाया एलटीसी राशि जारी करवाना, अध्यापकों की 10+2 में एसीपी की 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता हटाने, प्राथमिक विद्यालयों में स्थाई सफाई कर्मी कम हेल्पर की स्थाई नियुक्ति करने, छात्र-छात्राओं की प्रोत्साहन राशि 31 अगस्त तक जारी करने, जेबीटी अध्यापकों के अंतर जिला तबादले और सामान्य तबादले शीघ्र किए जाने, जिला अंबाला में जेबीटी अध्यापकों की कमी को लेकर उचित पॉलिसी बनाकर हर विद्यालय में कम से कम दो अध्यापकों की व्यवस्था करने और मिड डे मील कुक की राशि हर माह जारी करने बारे ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा को शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जिला स्तर पर अध्यापकों के कार्य लंबित न होने पर अध्यापकों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की प्रशंसा की और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आगे भी शिक्षकों के कोई भी कार्य जिला कार्यालय पर लंबित न रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने वर्ष 2017 बैच के जेबीटी अध्यापकों की पे-फिक्सेशन के कार्य को जल्द करवाने का आश्वासन दिया और 11 व 12 मार्च को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग को लेकर अध्यापकों को सकारात्मक रहने का सुझाव दिया व हर परिस्थिति को संज्ञान में रखकर आंकलन का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उप प्रधान विजेंद्र रेड्डू, जिला संयोजक सतीश राणा, अंबाला वन प्रधान प्रवीण वर्मा, विनय रोहिला जगबीर बुरा, प्रेम कुमार, योगिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें