फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो केंद्रों पर आज परीक्षा, पास होंगे 250 विद्यार्थी

विज्ञापन
विकल्प फाउंडेशन में परीक्षा देते हुए बच्चे। फाइल फोटो - फोटो : शहर के दूरभाष केंद्र के सामने हो रहा नाला निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद लेवल तीन परीक्षा का आयोजन सोमवार को शहर पुलिस लाइन और शहजादपुर स्कूल में कराया जाएगा। इससे पहले लेवल दो का परिणाम घोषित हुआ था। इस परिणाम में 102 विद्यार्थियों का चयन किया था। जबकि 173 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा है।
विज्ञापन

अब सभी विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। साथ ही काउंसलिंग की जाएगी। जिले में चल रहे पांच बुनियाद केंद्र के लिए 250 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह चयनित विद्यार्थी बुनियाद केंद्र में दो वर्ष के लिए निशुल्क पढ़ेंगे।
जिले में पांच राजकीय स्कूलों में मिशन बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्र में विद्यार्थियों को नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ जेईई और नीट के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो वर्ष के लिए ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से केंद्र पर आने-जाने के लिए किराया भी मिलता है। हर केंद्र पर करीब 50 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए पहले खंड स्तर, जिला स्तर पर परीक्षा होती है। अंत में काउंसलिंग कार्यक्रम भी करवाया जाता है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए बनाए दो केंद्र
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि बुनियाद लेवल तीन में 250 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। यह काउंसलिंग 19 मई सोमवार को पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल और शहजादपुर स्कूल में होगी। पहले चयनित 102 विद्यार्थियों के लिए सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के काउंसलिंग करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद के सभी पांच केंद्र पर विद्यार्थियों को दाखिले के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें