अंबाला। शहर की एक महिला ने एक रिटायर्ड फौजी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी आधी रात को घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
शोर मचाने पर वह व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला बताया कि उसके घर में आधी रात को एक रिटायर्ड फौजी घुस आया। इसी दौरान उसने छेड़छाड़ की।
शोर मचाने वह मौके से भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस व्यक्ति ने जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।