फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतदान में बंद पड़ी ईवीएम, करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
अंबाला के तेजा मोहड़ी गांव के बूथ में फर्श पर बैठकर ग्रामीण ईवीएम चलने का इंतजार करते हुए: संवा
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। मुलाना विधानसभा क्षेत्र के तेजा मोहड़ी गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ नंबर 162 में मतदान के बीच ही सुबह करीब आठ बजकर 30 मिनट पर ईवीएम की बैटरी कम होने पर बंद हो गई। करीब 30 मिनट के इंतजार के बाद बैटरी को बदला और मतदान शुरू किया।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीण परेशान होकर जमीन पर ही बैठ गए। मतदान करने आए बुजुर्ग निर्मल सिंह, गुरनाम सिंह, धर्मवीर सिंह, राहुल और जरनैल सिंह ने कहा कि वे उत्साह से मतदान के लिए आए थे। अचानक ईवीएम की बैटरी कम हो गई और मतदान रुक गया। तभी बूथ अधिकारी ने दूसरी बैटरी का प्रबंध करवाकर उसे बदला और मतदान शुरू हो सका।
बूथ नंबर 117 की ईवीएम में खराबी, 10 मिनट रुका मतदान



अंबाला कैंट के बीएस मेमोरियल स्कूल में बने बूथ नंबर 117 की ईवीएम शुरुआती चरण में ही अचानक बंद हो गई। हालांकि मशीन बंद होने का कारण लीड का सही ढंग से न लगना बताया जा रहा है। तभी दूसरी पार्टी के पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में फाॅल्ट को दुरुस्त किया और मतदान शुरू किया। ऐसे में करीब 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। हालांकि इस बूथ पर 114 और 115 नंबर बूथ भी बने थे और उनका मतदान चलता रहा था।
विज्ञापन

फारुखा खालसा स्कूल में बिजली कट ने किया परेशान
सुबह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही अंबाला छावनी के फारुखा खालसा स्कूल में बनाए बूथ से शिकायतें आने लगीं। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि बिजली कट के कारण गर्मी में उनका और कर्मचारियों का बुरा हाल हो रहा है। इसके बाद संबंधित एआरओ और एसडीएम कैंट सतिंदर सिवाच ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया। कुछ देर बार फॉल्ट को ठीक किया। मगर तब तक पोलिंग पार्टियों के पसीने छूटते दिखाई दिए।

अंबाला के तेजा मोहड़ी गांव के बूथ में फर्श पर बैठकर ग्रामीण ईवीएम चलने का इंतजार करते हुए: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें