फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विशेष के संचालन के बाद भी नहीं सुधरे दैनिक ट्रेनों के हालात

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली में चढ़ने की को​शिश करते यात्री। संवा
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे द्वारा होली की भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, लेकिन दैनिक ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का मोह भंग नहीं हुआ। इस कारण हालात सुधरने के बजाय और खराब हो गए। आलम यह रहा कि होली से एक दिन पहले यानी मंगलवार को आरक्षित डिब्बों में यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन


कंफर्म टिकट, गेट पर कब्जा
कटिहार से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस सहित कई अन्य प्रमुख ट्रेनों में स्थिति बेकाबू दिखी, जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म तीन पर आई, जनरल टिकट वाले यात्रियों के साथ-साथ बिना टिकट सवार होने वाले लोगों ने स्लीपर कोच के दरवाजों पर कब्जा कर लिया। कंफर्म टिकट लेकर आए यात्री अपना सामान लेकर कोच के भीतर दाखिल होने के लिए जद्दोजहद करते दिखे।

तीखी नोकझोक, आरपीएफ ने संभाला
कोच के भीतर पैर रखने की जगह न होने के कारण यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह विवाद देखते ही आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों से दुर्व्यवहार करने वाले युवक को पीछे धकेला। इसके बाद मामला शांत हुआ और यात्री कोच में सवार हुए।
विज्ञापन


मेरे पास कंफर्म लोअर बर्थ थी, लेकिन कोच में इतनी भीड़ थी कि सीट तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीटीई को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह भी कहीं नजर नहीं आया।
- सुनील कुमार,यात्री

विशेष ट्रेनों का नहीं दिखा असर
रेलवे ने भीड़ कम करने के लिए दर्जनों विशेष ट्रेनें चलाई, लेकिन नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रियों का कहना है कि विशेष ट्रेनों का समय और उनकी जानकारी आम लोगों तक सही से नहीं पहुंच रही, जिसके कारण सारा दबाव नियमित ट्रेनों पर ही बना हुआ है।

होली के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया और इसकी लगातार उद्धोषणा भी कराई गई। बावजूद इसके यात्री आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार होने के लिए आतुर रहे। इस दौरान भीड़भाड़ को काबू करने के लिए आरपीएफ की तैनाती की गई थी ताकि कोई दुर्घटना न हो।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवा

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवा

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आई आम्रपाली में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें