अंबाला सिटी। अंबाला मंडियों से 17 लाख 17 हजार 760 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। अभी तक जिला अंबाला में 24 लाख 69 हजार 486 क्विंटल गेहूं की आवक पूरी हो चुकी है।
इन दिनों मंडियों में आवक कम होने से उठान में तेजी देखने को मिल रही है। 23 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उठान के कारण भुगतान में भी तेजी देखने को मिली है। अभी तक एजेंसियों की ओर से 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। आवक घटने और उठान में तेजी के कारण मंडियां भी खाली होती नजर आ रही हैं। जबकि इस बार बीते वर्ष से अधिक पैदावार हुई है।
जिले में कुल 78 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। एक मई तक मंडियों के खाली होने की आंशका जताई जा रही है। इस बार बीते वर्ष से तेज गति के साथ उठान का कार्य किया जा रहा है।
मंडियां हो रही खाली
आवक कम होने के चलते अब मंडियों में पहले की तरह जाम की स्थिति नहीं बन रही है। सिटी अनाज मंडी में रेलवे लाइन की तरफ से पहले उठान किया जा रहा है। यहां पर चोरी का डर बना रहता है। उठान में तेजी के चलते यहां पर काफी जगह खाली हो गई है।
मंडियों से इतना हुआ उठान
अंबाला छावनी से 128600 , अंबाला शहर से 458110, नन्यौला मंडी से 63040 , मुलाना मंडी से 180620, साहा मंडी से 142200 एमटी, बराड़ा मंडी से 180000 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। वहीं केसरी मंडी से 28980 क्विंटल, सरधेड़ी मंडी से 37660, उगाला मंडी से 24360 क्विंटल, तलहेड़ी मंडी से 76850 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 123360 क्विंटल, कड़ासन मंडी से50000 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 171180, बेरखेड़ी मंडी 25800 व भरेड़ीकलां से 27000 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है।