फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दरों में बढ़ोतरी से उद्यमियों में छाई मायूसी

Wed, 16 Jul 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली के बढ़ते सरचार्ज से निर्माण इकाइयों को परेशानी हो रही है। उद्यमियों का कहना है कि सरचार्ज बढ़ने से बिजली बिलों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन उद्यमियों के बिल एक लाख रुपये तक आ रहे थे, उनके बिल अब एक लाख 25 हजार तक आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे उनके व्यापार पर भी अतिरिक्त खर्च हो रहा है। वहीं अधिक बड़े कनेक्शन वाले उद्यमियों पर अधिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में अंबाला के उद्यमियों को अब पंजाब की नीति भाने लगी है। धीमी गति से ही सही मगर उद्यमी पंजाब में उद्योग के लिए अच्छा माहौल बता रहे हैं।
पंजाब की तर्ज पर मिले राहत : उद्यमियों का कहना है कि पंजाब में 100 किलोवाट के कनेक्शन को मध्यम कनेक्शन में रखा गया है। इसके अनुसार खर्च भी तीन लाख रुपये आता है। वहीं हरियाणा में 50 किलोवाट के कनेक्शन को मध्यम कनेक्शन में रखा गया है। इससे अधिक का कनेक्शन लेने के लिए अपना ट्रांसफार्मर लगवाना पड़ता है। इस कनेक्शन को लेने के लिए हरियाणा में पांच लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे में कुछ ही समय बाद उद्यमी पंजाब की ओर रुख कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें