फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उर्जा मंत्री अनिल विज ने एक्सईएन हरीश गोयल को किया निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रतिष्ठित सेंट्रल फीनिक्स क्लब की बिजली कटवाने वाले एक्सईएन हरीश गोयल को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर की गई है। एक्सईएन हरीश गोयल पर पद का दुरुपयोग कर दुर्भावना वश कार्रवाई करने का आरोप है। मंत्री ने गंभीरता से इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सेंट्रल फीनिक्स क्लब के प्रधान शैलेंद्र खन्ना (शैली) ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी शिकायत में बताया था कि सोमवार 30 जून की देर शाम को हरीश गोयल अनुचित पोशाक पहने हुए क्लब परिसर में पहुंचे। उन्होंने शॉर्ट्स पहनी हुई थी। इस दौरान उन्होंने क्लब के बार में प्रवेश करने का प्रयास किया तो क्लब के दो कर्मचारियों ने विनम्रतापूर्वक उन्हें ड्रेस कोड नीति के बारे में बताया और प्रवेश देने से इनकार कर दिया। क्लब के नियमों के अनुसार, इस तरह की पोशाक में प्रवेश सख्त वर्जित है। इसके बाद नियमों का सम्मान करने के बजाय एक्सईएन गोयल ने अनियंत्रित व्यवहार का प्रदर्शन किया और कर्मचारियों की ओर से नियमों का पालन करने पर नाराजगी जताई।
इसके बाद बदले की भावना से उन्होंने क्लब की बिजली आपूर्ति कटवा दी। इससे क्लब के संचालन में परेशानी हुई, क्योंकि उस समय करीब 50 परिवार क्लब के विभिन्न स्थानों पर भोजन कर रहे थे। इस दौरान एक्सईएन ने क्लब के मैनेजर बलिंदर सिंह को फोन कर कहा कि क्या बात है आपकी लाइट चली गई और जेनरेटर चल रहा है, कैसा लग रहा है। क्लब के प्रधान के मुताबिक व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए अपने अधिकार का इस तरह का दुरुपयोग करना चिंताजनक है और एक लोक सेवक के लिए घोर कदाचार को दर्शाता है।
विज्ञापन

यह एक गंभीर मामला है और पब्लिक सर्वेंट द्वारा ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने और उसका स्पष्टीकरण मांगने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अनिल विज, उर्जा मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें