फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कलाकारों के बीच बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज...जो रोता है वो खोता है, जो गाता है वो पाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुभाष पार्क में गायकों व कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर हर आदमी आनंदित हो रहा है, सबसे ज्यादा खुशी उन्हें हो रही है क्योंकि शहर के बीचों बीच ओपन एयर थियेटर बनाने की उनकी सोच थी, वह सफल हो रही है। वह भी यही चाहते थे कि मेरे शहर के लोग हंसे, नाचे व गाएं। हर समय रोने से कुछ नहीं मिलता। एक सिद्धांत है जो रोता है वो खोता है, जो गाता है वो पाता है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज रविवार शाम को सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सदा बहार संगीत प्रेमी ग्रुप द्वारा आयोजित सुर आराधना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि संगीत की सुर-ताल यह अपने आप में एक भाषा है, जो मन को छू जाती है, इसमें शक्ति है मन के साथ बात करने की। इसीलिए हमारे संगीतकारों ने सुर-ताल कर रचना की। सात सुरों में ही गीतों को गाया जाता है जो लोगों के मन को छू जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अच्छे गीत गाने वाले अंबाला से मुंबई अवश्य जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी में प्रतिभा है, पर यदि उस प्रतिभा को दिखाने का अवसर न मिले तो यह ठीक नहीं। अगर काबलियत नहीं है और मौके मिले तो वह सफल नहीं, मगर यदि काबलियत है और मौका मिले तो कामयाबी निश्चित है। कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक सदा बहार ग्रुप द्वारा मंत्री अनिल विज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेश धवन, शिवाजी काकरान, श्याम सुंदर अरोड़ा, महेश अग्रवाल, अनिल बहल पप्पू, दीपक भसीन, सुमन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें