अंबाला। छावनी बस स्टैंड के बाहर बने नालों के हालात बद से बदतर हैं। इन नालों और नालियाें पर जगह-जगह अतिक्रमण किया है। इस कारण इन नालों की नियमित सफाई नहीं हो पाती। बावजूद इसके नालों की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
नालों की स्थिति यह है कि पॉलिथिन और गाद भरी है और यह ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। कुछ जगह तो रेहड़ी वाले खुद सफाई करते हैं। इसके अलावा बस स्टैंड के गेट नंबर एक के पास बनाए डंपिंग प्वाइंट के चलते नाले को ही बंद कर दिया।
अब इस जगह पर रोजाना कूड़ा डाला जाता है और सफाई कर्मी वहां से कूड़ा उठाकर ले जाते हैं। इसके अलावा रेहड़ी संचालकों के अतिक्रमण के कारण भी नाले गंदगी से अटे हैं। शौचालय के पास, नीलकंठ ढाबे के पास, होटल डेस्टिनेशन के पास, फल की रेहड़ियों के पास और बस स्टैंड गेट नंबर एक पास बने नाल गंदगी से अटे हैं।
फोटो : 55
गंदगी से अटा रहता है नाला
राजकुमार ने बताया कि वह 20 साल से खानपान की रेहड़ी लगाता है। उसके पास बने नाले में हर समय गंदगी रहती है। जब भी नाला भर जाता है तो वह खुद नाले की सफाई करता है। सफाई कर्मी बहुत ही कम सफाई करने आते हैं।
फोटो: 56
डंपिंग प्वाइंट के कारण आ रही दिक्कत
यात्री वासु का कहना है कि गेट नंबर एक से लेकर गेट नंबर दो के बीच में जो डंपिंग प्वाइंट बना है। इस डंपिंग प्वाइंट के कारण नाला बंद कर दिया है। इस कारण भी बस स्टैंड के पास बने नाले अटे रहते हैं।
फोटो: 57
रेहड़ी संचालक फेंकते हैं नाले में गंदगी
गणेशी का कहना है कि वह रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाता है। जब रात को वह रेहड़ी बंद करके घर जाते हैं तो पुल के नीचे वाले अधिकतर रेहड़ी संचालक हमारी रेहड़ी के पास बने नाले में गंदगी फेंकते हैं। इससे नाला हर समय गंदगी से अटा रहता है।
फोटो: 58
गंदगी से अटा बस क्यू शेल्टर
लाभ सिंह का कहना है कि बीस साल से रेहड़ी पर बैग बेचने का काम करता है। उसके पास में क्यू शेल्टर बना है। इस पर शेल्टर पर यात्री बस की इंतजार करते हैं लेकिन अब यह गंदगी से अटा है।
वर्जन
हमने कल बस स्टैंड के पास नालों की सफाई का काम कराया था। इसके अलावा बस स्टैंड पर जिन दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने कब्जा किया है। इन सभी को नोटिस भेजे जाएंगे और अतिक्रमण हटवाकर नालों की सफाई करवाई जाएगी।
विनोद वेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, अंबाला सदर।