मुलाना के सिरसगढ़ गांव के पास सोमवार को मुठभेड़ में यमुनानगर निवासी 19 वर्षीय अमन को सीआईए-1 की टीम ने काबू किया। बाइक पर जा रहे आरोपी को टीम ने सिरसगढ़ के पास राउंडअप किया था।
विज्ञापन
आरोपी ने देखते ही टीम पर गोली चला दी। टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग पर गोली लगे। चोटिल आरोपी को पकड़ने के बार मुलाना एमएमयू अस्पताल से कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल किया जाएगा।