फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लायंस क्लब सदस्यों ने की गो सेवा

विज्ञापन
अंबाला छावनी की रामबाग गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लायंस क्लब सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। लायंस क्लब द्वारा रविवार को अंबाला छावनी स्थित गौशाला नजदीक दशहरा ग्राउंड में गौ सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने गाय माता को चारा खिलाया और स्वच्छता कार्यों में सहयोग देते हुए गो माताओं की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन सुधीत गुप्ता ने कहा कि गो सेवा हमारे संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल एक धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने वाली सेवा है। सचिव लायन रश्मि शर्मा ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गो सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं। क्लब के पूर्व प्रधान एडवोकेट लायन एसी जायसवाल, खजांची लायन कंवलजीत सिंह, लायन जसबीर सिंह, क्लब सदस्य लायन परमजीत सिंह, लायन जगजीत सिंह कंग, लायन दीपक अग्रवाल सहित अन्य ने बढ़-चढ़कर इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया।

अंबाला छावनी की रामबाग गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लायंस क्लब सदस्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें