फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाली प्लाट बने निगम के लिए सिरदर्द, लोग पोर्टल पर नहीं दे रहे जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में खाली प्लाट नगर निगम के सिरदर्द बन रहे हैं। इन खाली प्लाटों की सफाई को लेकर निगम अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं। यह कार्य शुरू को स्वच्छ बनाने के लिए किया जा रहा है। इसको लेकर निगम का अभियान भी शुरू हुआ है। इसके तहत शहर की स्वच्छता को लेकर निगम कार्य कर रहा है। शहर में करीब 1.23 लाख संपत्ति कर आईडी हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में ज्यादा प्लाट खाली पड़े हैं। इसके अलावा सेक्टर और कॉलोनी में भी काफी समय से कई प्लाट खाली पड़े हैं। इन प्लाट की सफाई नहीं हो रही। अब निगम इन प्लाट धारकों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


निगम संपत्ति कर में वसूल करेगा सफाई का पैसा
नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा बनाने जाने में निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिन शहर वासियों के नगर निगम क्षेत्र में खाली प्लॉट पड़े है। वह अपने इन खाली प्लाटों की सफाई करवाएं व इन प्लाटों से कचरा व झाड़ियां कटवाएं, उनके संबंधित मालिक अपने प्लॉट की सफाई अविलंब करवा लें। अगर प्लाट के मालिकों द्वारा इन प्लाट की सफाई नहीं करवाई जाती है तो नगर निगम द्वारा उक्त प्लाटों की सफाई की जाएगी और उसका खर्च संबंधित प्लॉट के संपत्ति कर में जोड़कर वसूला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि अपनी गायों या अन्य पशुओं को खुले में छोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें