फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 22 को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ लंबित मांगों के समर्थन में 22 फरवरी को अंबाला छावनी में जुटेंगे। इसके बाद यह सभी कर्मचारी परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार नजर अंदाज कर रही है। हरियाणा के विभिन्न डिपो से कर्मचारी सबसे पहले अंबाला छावनी बस अड्डे पर एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा के बाद सभी कर्मचारी महाराजा ढाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोष प्रदर्शन करते हुए परिवहन मंत्री के आवास पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यह है रोडवेज कर्मचारियों की मांगें
स्टेज कैरिज स्कीम 2016 को रद्द किया जाए और 362 रूटों पर 3658 प्राइवेट परमिट देने का निर्णय वापस लिया जाए। ठेका प्रथा और कौशल रोजगार निगम को भंग कर पक्की भर्ती की जाए। 2006 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन लागू हो। परिचालकों, लिपिकों और तकनीकी स्टाफ के वेतनमान में सुधार कर विसंगतियां दूर की जाएं। 2016 में ठेके पर भर्ती चालकों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। बंद किया गया ओवर टाइम दोबारा शुरू हो, अर्जित अवकाश कटौती के आदेश वापस लिए जाएं, तकनीकी स्टाफ को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। साथ ही, बेड़े में आबादी के अनुसार नई सरकारी बसें शामिल की जाएं। एसी बसों का किराया राउंड फिगर में किया जाए, सहित अन्य मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें