फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल में अध्यापकों की कमी, शौचालय गंदे और खेल मैदान में जलभराव

विज्ञापन
जलबेडा ​स्थित सरकारी स्कूल में पाइप से रिसता पानी। संवाद
विज्ञापन
- वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बच्चों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलबेडा। जलबेड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में न तो इकोनॉमिक्स का अध्यापक है और न बायोलॉजी का। यह दोनों पद पिछले काफी लंबे अरसे से खाली पड़े हुए हैं। इस कारण कक्षा 6 से आठवीं तक पढ़ाने वाले अध्यापकों को ही ऊपरी कक्षाओं के बच्चों को भी पढ़ाना पड़ रहा है। वर्तमान में कला और वाणिज्य संकाय ही पढ़ाए जा रहे हैं। स्कूल में 24 अध्यापक हैं। इनमें 2 हरियाणा कौशल रोजगार निगम से तथा 2 वोकेशनल हैं।
स्कूल के मैदान के साथ ही लड़कों का प्राथमिक स्कूल है। इनके शौचालय से हर समय खेल के मैदान में ओवरफ्लो का पानी बहता रहता है। इस कारण खेल प्रतियोगिताओं से संबंधित बच्चे मैदान में खेल नहीं पाते। कई बार तो मैदान में सांप तक भी निकल आए हैं। ग्रामीणों द्वारा भी यह पानी बंद करने के लिए कई बार संबंधित कर्मचारियों को कहा गया है लेकिन वह भी मात्र औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं।
विज्ञापन

शौचालयों की दयनीय स्थिति

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शौचालय तो दर्जन के करीब बनाए हुए हैं, लेकिन इनमें सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कई शौचालयों में तो पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है और कई नल टूटे हुए हैं। इनसे हर समय व्यर्थ में पानी बहता रहता है। बच्चों शौचालय जाने से कतराते हैं क्योंकि यहां बदबू का आलम है।
विज्ञापन


स्कूल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना प्रबंधन का काम है। इन कार्यों के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाती है। यदि स्कूल के पास इन कार्यों के लिए बजट नहीं है तो वह इसके उन्हें लिखित में दे सकते हैं।
सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला

जलबेडा स्थित सरकारी स्कूल में पाइप से रिसता पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें