फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते सरकारी कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन किया। खंड के अलग-अलग विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और सरकारी परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने शहर में नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया, इसका मंच संचालन अध्यापक संघ के सचिव मुकेश घारू ने किया। इस अवसर पर अध्यापक संघ के प्रधान अरुण कुमार ने कहा कि सभी विभागों में जनसंख्या के अनुपात में नए पद सृजित किए जाएं तथा खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए। उन्होंने मांग की कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों को पक्का किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें