फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय के गेट पर काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते सफाई क
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान सेवाराम बोहत की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने हाथों पर काले बिल्ले बांधकर सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रधान सेवाराम बोहत ने कहा कि हरियाणा सरकार कई वर्षों से सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्षों से एक भी सफाई कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है। हाल ही में हुई 18,000 ग्रुप-डी की भर्तियों में भी कार्यरत सफाई कर्मचारियों के समायोजन या पक्का करने पर कोई विचार नहीं किया गया। लगातार सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है। इस रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से राहुल, सुनील नेता, महिंद्र, राजिंदर, धर्मेंद्र, कमल ने अपने विचार रखे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें