फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओपी सिंगला प्रधान और नवीन शर्मा बने मंत्री

विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुनी गई आर्य समाज की नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। आर्य समाज स्वामी दयानंद मार्ग में नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति हुआ। पिछले 11 वर्षों से प्रधान पद संभाल रहीं विजय गुप्ता ने स्वेच्छा से पदमुक्त होने का निर्णय लिया। उनके लंबे अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें आर्य समाज का संरक्षक नियुक्त किया गया। विजय गुप्ता के प्रस्ताव पर सदन ने ओम प्रकाश सिंगला को प्रधान, नवीन शर्मा को मंत्री और सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना। आर्य कॉलेज प्रधान इंद्र देव गुप्ता और डॉ. शशि धमीजा ने नई टीम को आशीर्वाद दिया। पुरोहित मनोज शास्त्री ने विजय गुप्ता को सम्मानित किया। आर्य कॉलेज के सचिव डॉ. विवेक मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रोहतक से आए पर्यवेक्षक मोहित आर्य और रघुवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें