फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को शहर के बस स्टैंड परिसर में हरियाणा कर्मचारी संघ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के लिए निकले लेकिन पुलिस बल के प्रयोग से कर्मचारियों को अग्रसेन चौक पर राेक लिया गया। इस पर कर्मचारियों ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने के नारे लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को संघ के प्रतिनिधियों ने सरकार को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। सीटू के जिला सचिव सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र विरोधी सरकार जनता व कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का सहारा ले रही है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनकी मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करना, शिक्षा नीति 2020 रद्द करना, बिजली कानून संशोधन 2022 को वापस लेना आदि मांगें शामिल हैं। जिसका सभी कर्मचारी समर्थन भी कर रहे हैं। यह बैठक जिला प्रधान सेवा राम की अध्यक्षता में की गई तथा इसका संचालन जिला सचिव विकास वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें