फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी कुर्सियां गेट पर रखकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के सब डिविजन-2 बिजली निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कार्यालय की टूटी कुर्सियों को गेट पर रख जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों का कहना था कि वह लंबे समय से टूटी कुर्सियों पर बैठने को मजबूर है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में चारों ओर अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप भी लगाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार यहां पर पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया जाता है तो वे उनका समाधान करने का प्रयास नहीं करते हैं। एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रधान शेर सिंह का कहना है कि ढाई साल से टेबल-चेयर टूटी पड़ी हैं। पानी तक की सुविधा नहीं है। कर्मचारी कई बार अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

------
कर्मचारियों की शिकायत थी। इस संबंध में आलाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
आशीष चोपड़ा, एसडीओ सब डिविजन -टू अंबाला
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें