फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों समेत 37 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महीनों बाद एकबार फिर कोरोना के 37 नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक शहजादपुर क्षेत्र में 15 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से देहात तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अकेले शहजादपुर में जहां 15 मामले सामने आए, वहीं नारायणगढ़ में तीन संक्रमित मिले। इसके अलावा शहर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 2 बच्चे 12 साल से छोटी उम्र के हैं तो 3 बच्चे 12 से 18 वर्ष की उम्र के बीच हैं। इसके बाद जिलाभर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 140 तक पहुंच गया है। वहीं राहत की बात यह है कि सोमवार को 15 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 40 हजार 419 हो गई है।
दूसरी ओर संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। सोमवार को भी विभाग की ओर से एक हजार 192 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कुल 21 लाख 59 हजार 76 लोगों को बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

इस तरह सामने आए मामले
अंबाला सिटी - 4
कैंट - 6
चौड़मस्तपुर - 7
नारायणगढ़ - 3
शहजादपुर - 15
मुलाना - 2
-------------------------
प्रतिदिन 1 हजार तक लिए जा रहे हैं सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी सैंपलों की संख्या कम रखी जा रही है। सोमवार को विभाग की ओर से केवल 925 सैंपल लिए गए हैं। वहीं इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक हजार के करीब ही प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इससे के कोरोना संक्रमणों की जल्द से जल्द पहचान कर उनका इलाज किए जा सके और उन्हें आईसोलेट किया जाए। वहीं शहरी क्षेत्र के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के प्रतिनिधियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
------------------------
कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। हमारी ओर से पूरी तैयारी है। वहीं लोगों को स्वयं ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क इत्यादि का प्रयोग करना है, जिससे वह स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी संक्रमित होने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें