अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में आईपीआर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आईपीआर सेल और रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी द्वारा आयोजित की गई।
हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने संस्थान की रिसर्च और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित करते हैं।
तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. राहुल तनेजा ने सरकारी फंडिंग और नीतिगत ढांचे पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. बलविंदर सिंह सूच ने पेटेंट फाइलिंग की जटिल प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाया। कार्यशाला की शुरुआत सचिव डॉ. अनुपमा सिहाग के संबोधन से हुई। संवाद