फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के नर्सरी विंग में ग्रीन डे मनाया गया। बच्चे सुंदर हरे रंग की पोशाकों में सज-धज कर आए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को प्रकृति और वृक्षों के महत्व से अवगत कराया। बच्चों को बताया गया कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि फल, सब्जियां, लकड़ी और औषधियां प्रदान कर हमारे जीवन का आधार बनते हैं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक हरे रंग की वस्तुओं के माध्यम से इस रंग के महत्व को समझा। नन्हे विद्यार्थियों ने पेड़ बचाओ कविता और आओ पर्यावरण बचाएं गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि धरती को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के स्थान पर कागज के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें